भारत की जीत के साथ शुरुआत, ओमान को 11-0 से हराया
मस्कट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के साथ शुरुआत की। उसने गुरुवार रात हुए अपने पहले मुकाबले में ओमान को 11-0 से मात दी। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। वहीं, आठ खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किए। भारतीय टीम पूरे समय मैच में हावी रही और ओमान के खिलाड़ी गेंद के लिए संघर्ष करते दिखे। भारत और ओमान चार साल बाद आमने-सामने थे। 2014 इंचियोन एशियाड में भारत ने ओमान को 7-0 से हराया था। भारत की ओर से हार्दिक सिंह ने इस मैच से अपना डेब्यू किया । भारत की ओर से नौ खिलाड़ियों ने गोल किए दिलप्रीत ने 41वें, 55वें और 57वें मिनट में गोल किए। वहीं, ललित उपाध्याय ने 17वें, हरमनप्रीत ने 21वें, नीलकांत शर्मा ने 22वें, मनदीप सिंह ने 29वें, गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट, आकाशदीप ने 49वें , वरुण कुमार ने 49वें मिनट और चिंग्लेनसाना सिंह ने 53वें मिनट में गोल दागे। मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों को कई मौके मिले, लेकिन ओमान के डिफेंड के आगे वे इसे गोल में तब्दील करने में असफल रहे , लेकिन अगले 15 मिनट में भारत की ओर से...